Ranchi:खादगढ़ा बस स्टैंड से पाँच नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया,एक मानव तस्कर गिरफ्तार,सभी लड़कियों को रायपुर ले जा रहा था

राँची।राजधानी राँची के खादगढ़ा बस स्टैंड कांटाटोली से पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है।एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।मानव तस्कर बच्चियों को लेकर रायपुर जा रहा था।पुलिस ने सभी लड़कियों को चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया है।वहीं आरोपी मानव तस्कर गिरिडीह जिले के निवासी तस्लीम अंसारी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम में लोअर बाजार थाना अंतर्गत खादगढ़ा टीओपी के एएसआई मंटू सिंह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खादगढ़ा बस स्टैंड भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच एएसआई की नजर पाँच नाबालिग लड़कियों के साथ एक 65 साल के व्यक्ति पर पड़ा।उनके पास जाकर जब पूछा कि कहाँ जाना है तो बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम तस्लीम अंसारी है,उसने सन्तोषजनक जबाब नहीं दिया।पुलिस को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है।उसके बाद सभी लड़कियों और तस्लीम अंसारी को खादगढ़ा स्थित टीओपी लाया गया।जब कड़ाई से पूछताछ की तो तस्लीम अंसारी ने बताया सभी नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करी के उद्देश्य से सभी को रायपुर ले जा रहे थे।रायपूर जाने के किये बस का इंताजर कर रहे थे।उसके बाद घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया।वहीं सूचना पर सीडब्ल्यूसी राँची टीम पहुँची और पांचों लड़कियों को सौंप दिया।आज सभी लड़कियों का बयान दर्ज किया गया है।बताया गया कि सभी लड़कियों के परिजनों को सूचना दी गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस मानव तस्करी में कौन कौन शामिल थे आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी दी है।जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।घटना को लेकर AHTU थाना में मामला दर्ज किया गया है।