#Breaking:सुशांत सिंह आत्महत्या केस में CBI ने दर्ज की FIR,रिया चक्रवर्ती समेत 6 और एक अन्य नाम शामिल है।

मुम्बई।बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने FIR दर्ज की है।एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का भी नाम है।सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है।सीबीआई की FIR में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम हैं।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आपराधिक साजिश, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में एक FIR दर्ज कराई थी।केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही सुशांत केस में सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी. सीबीआई अब मामले की जांच में तेजी लाते हुए इसमें FIR दर्ज की है।