राँची प्रेस क्लब चुनाव 2021:संजय मिश्र (अध्यक्ष),पिंटू दुबे (उपाध्यक्ष) और जावेद अख्तर (सचिव) तीनों ने जीत दर्ज की,अन्य पदों के लिए मतों की गिनती जारी है

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के प्रेस क्लब के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ।आज सोमवार को नतीजे आना शुरू हो गया।प्रभात खबर राँची के स्थानीय संपादक संजय मिश्र राँची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं।वहीं नए उपाध्यक्ष सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पिंटू दुबे बने।संजय मिश्र को 371 वोट मिले हैं। 93 वोटों के अंतर से इन्होंने जीत दर्ज की है।दूसरे स्थान पर अखिलेश सिंह रहे। इन्हें 278 वोट मिले हैं तीसरे स्थान पर कुमार आनंद रहे।इन्हें 117 वोट मिले।

वहीं पिंटू दुबे को 193 वोट मिले हैं।दूसरे नम्बर पर जयशंकर कुमार रहे इन्हें 192 वोट मिले है।उपाध्याय विपिन को 158,सिंह प्रभात कुमार को 140 और ठाकुर अनुराग 80 वोट मिले है।एक वोट से पिंटू दुबे उपाध्यक्ष पद पर जीते हैं।
इधर सचिव पद के लिए जावेद अख्तर निर्वाचित हुए। 8 वोट से जीत दर्ज की है।उन्होने दिव्यांशु कुमार को 8 वोट से हराया है।द राँची प्रेस क्लब के नए सचिव बने अख्तर जावेद।अख्तर जावेद को 288,कुमार दिव्यांशु को 280 और पाठक सत्यप्रकाश को 200 वोट मिले हैं।अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है।

आपको बता दें कि कल रविवार को द राँची प्रेस क्लब की तीसरी कार्यकारिणी के लिए रिकॉर्ड 90.53 फीसदी वोट पड़े थे. प्रेस क्लब के पांच पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों के लिए चुनाव में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मत का प्रयोग किया था।