माँ की डांट से घर छोड़ भागी किशोरी, राँची पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से कानपुर से किया सकुशल बरामद

 

राँची। राजधानी राँची के हटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर की रहने वाली 16 वर्षीय श्रुति कुमारी अचानक घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:40 बजे माँ की डांट से नाराज़ होकर वह घर से निकल गई थी।श्रुति के पिता प्रेम रजक ने बताया कि बेटी के घर से गायब होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान रेलवे का टिकट मिलने पर आशंका हुई कि वह ट्रेन से कहीं चली गई है। इसके बाद तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई।

राँची पुलिस और आरपीएफ की तत्परता से संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई। तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से खोजबीन करते हुए टीम ने किशोरी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया।

राँची पुलिस ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ के सहयोग की सराहना की है।

राँची पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरपीएफ के समन्वय से एक परिवार की चिंता का अंत हुआ और किशोरी को सुरक्षित घर वापस लाने में सफलता मिली।

error: Content is protected !!