Ranchi:मटका अड्डा पर पुलिस का छापा,6 लोग गिरफ्तार,दो दिन में राँची पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है,लाखों नगद सहित अन्य जुआ के समान बरामद किया है

राँची।राजधानी राँची में दिवाली से पहले राँची पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में जुआ और मटका कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।पिछले दो दिनों के दौरान जुआ और मटका खेलने वाले 30 से अधिक लोगों गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से लाखों के रुपए और वाहन भी जब्त किए गए हैं। इसी दौरान रविवार को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर, इरगु टोली में मटका का खेल चल रहा था।कोतवाली एएसपी मुकेश लुनियात की टीम ने टूटू सिंह के घर में छापा मारा।एएसपी की टीम ने टूटू सिंह के घर से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।नगद सहित मटका खेलाने का समान भी बरामद किया है।

बता दें इससे पहले बीते 29 अक्टूबर को राँची पुलिस की टीम ने बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित रविंद्र नगर फेज वन में एक घर से जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया था।जहां से साढ़े चार लाख रुपया और 11 कार और 3 बाइक बरामद किया गया था।

30 अक्टूबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मटका अड्डा पर छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।