Jharkhand:देवघर पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया,अपराधियों के पास से 14.32 लाख नगद,स्कार्पियो,टियागो कार समेत कई समान बरामद किया गया है।

देवघर।देवघर पुलिस की साइबर अपराधियो के खिलाफ बड़ी करवाई।साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के कपसा व पिडारी गांव में पुलिस ने प्रशिक्षु आइपीएस कपिल चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर दस साइबर अपराधी को पकड़ा है।

इनके पास से लाखों की नकदी बरामद की गई। पकड़े गए अपराधियों में इलताफ अंसारी, जोहार अंसारी, सुरफान अंसारी, अफरीदी शेख, सदाम शेख, जुनैद अंसारी, सुफियान अंसारी पिडारी और अफजल अंसारी, कुदरत अंसारी व हमीदुल हसन कपसा गांव के रहनेवाले हैं। इसके पास से पुलिस ने करीब 14.32 लाख नकद, एक स्कार्पियो, एक टाटा टियागो कार, 22 मोबाइल, 35 सीम, एक चेकबुक पांच मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इसमें से सबसे ज्यादा नकद सदाम शेख के यहां से बरामद किया गया है। उसके यहां से 13 लाख नकद मिला है। जबकि जुनैद अंसारी के 74 हजार व अफजल अंसारी के पास से 40 हजार नकद बरामद किया गया है।

वहीं स्कार्पियो गाड़ी गोहर अली और टाटा टियागो कार अफजल अंसारी के यहां से मिली है। सदाम शेख को साइबर मामले में सरायकेला पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। वहीं अफजल के खिलाफ लाल वारंट न्यायालय से जारी है। वह पुलिस की नजरों में फरार था।

बता दें कि काफी दिनों बाद पुलिस ने इतनी बड़ी नकद रकम साइबर अपराधियों के यहां से बरामद किया है। एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ये फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर उन्हें झांसा में लेकर उनका ओटीपी, बैंक खाता की जानकारी, केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर जानकारी हासिल कर लोगों के बैंक खाता से पैसा की निकासी कर लेते हैं। उस पैसा से वे लोग आराम की तमाम चीजें खरीदते हैं।

छापेमारी दल में एसआइ यशवंत कुमार सिंह, एएसआइ अमरेश कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, विश्वभर विश्वकर्मा आदि शामिल थे।