Jharkhand:दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ फरार,जब दोनों थाना में उपस्थित हुई तो कहा प्रेमी के साथ रहेगी,महिला की शादी 2012 में हुई है।

जमशेदपुर।राँची जिले के बुंडू की महिला केशरवती दो बच्चों को छोड़कर जमशेदपुर के सोनारी के प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी।परेशान होकर महिला के पति रवि मुंडा ने भी इसके अपनी सहमति दे दी। मामले को लेकर असमंजस में फंसी पुलिस ने महिला के मायके पक्ष को थाना बुलाया है। महिला की शादी सोनारी निवासी रवि मुंडा से आठ साल पहले 2012 को हुई थी। उसके दो बच्चे है। 10 दिन से वह लापता थी।इसकी शिकायत उसके पति ने सोनारी थाना में दर्ज कराई मंगलवार को महिला अपने प्रेमी करण पटेल के साथ थाने में उपस्थित हुई। कहा कि वह पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहना चाहती है। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। प्रेमी ने कहा वह उसे अपने साथ रखेगा। माता-पिता इसके लिए राजी हैं। रवि मुंडा ने भी पुलिस से कहा पत्नी को अब वह रखना नहीं चाहता।इसलिए वो जाना चाहती जाएं।फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला ने कहा

महिला ने कहा कि उसने ही फोन करके करण को अपने घर बुलाया और उसके साथ भाग गयी।महिला के अनुसार, उसके दो बच्चे हैं. एक बेटी पांच वर्ष की, जबकि बेटा ढाई वर्ष का है. दोनों बच्चे पति (रवि मुंडा) के पास हैं।अब वे अपने पिता के साथ ही रहेंगे। वही उनकी देखभाल करेगा. अब वह रवि मुंडा के साथ नहीं रहना चाहती. रवि से वर्ष 2012 में शादी हुई थी. करण के घरवाले भी शादी के लिए तैयार हैं।

करण से चार महीने से उसका प्रेम संबंध है। महिला के थाना पहुंचने के करीब तीन घंटे बाद प्रेमी करण पटेल भी सोनारी थाना पहुंचा. करण ने पुलिस को बताया कि वह महिला से प्रेम करता है और उससे शादी करने वाला है. उसके घर वाले भी राजी हैं. वहीं, करण की मां ने बताया कि वह केसवती को बहू बनाकर रखेगी.

उधर, रवि मुंडा ने बताया कि आठ दिन पूर्व पत्नी बच्चे को घर में छोड़कर गायब हो गयी. अब वह पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता. पत्नी का मायका बुंडू में है. अब वह दोनों बच्चे का माता-पिता बनकर उनकी परवरिश करेगा. सोनारी थाना में अपराह्न करीब तीन बजे करण पटेल के पहुंचने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह करण के साथ ही रहेगी।पति के घर नहीं जायेगी।

इस मामले को लेकर सोनारी थाना में करीब एक घंटा तक गहमागहमी रही. इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया।थाना ने आज बुधवार को महिला के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया है। उनके यहां आने और उनकी राय जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।