Ranchi:कुख्यात अपराधी राजा सिंह रिम्स से इलाज के दौरान हुआ फरार,आईसीयू वार्ड में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला….

राँची।रिम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए इलाज के लिए आया कैदी फरार हो गया।रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे जमशेदपुर का कुख्यात राजा सिंह उर्फ राजू रिम्स के कैदी वार्ड से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।राजा सिंह को जमशेदपुर के घाघीडीह जेल से इलाज के लिए राँची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। लेकिन रविवार को वह रिम्स के साथ-साथ जमशेदपुर से उसे अभिरक्षा में लाने वाले दो जवानों को भी चकमा देकर फरार हो गया।अपराधी राजा सिंह उर्फ राजू को जमशेदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।घाघीडीह जेल जमशेदपुर में रहने के दौरान राजा सिंह को पेट की बीमारी हुई थी, जिसके बाद उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में पहले भर्ती करवाया गया था। 22 मार्च 2024 को बेहतर इलाज के लिए राजा सिंह को राँची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार उसका इलाज ट्रामा सेंटर में पेट दर्द,उल्टी और ब्लड शुगर और कमजोरी का चल रहा था और बहुत सारा चेकअप भी कराया जा रहा था।ब्लड शुगर हाइ होने के कारण उसे इन्सुलिन दिया जा रहा था।उसका इलाज जेनरल वार्ड में चल रहा था।लेकिन सुरक्षा में लगे दोनों जवानों ने बताया कि डॉक्टरों से अनुरोध किया कि उसे कैदी वार्ड में वार्ड शिफ्ट कर दिया जाए। परन्तु डाक्टरों ने उसकी स्थिति को देख कर उसे आईसीयू वार्ड में स्थान्तरण कर दिया।आज सुबह 7.30 बजे ट्रामा सेन्टर में इलाज करा रहा कैदी राजा सिंह ने किसी तरह हथकड़ी से अपने हाथ को बाहर निकाल लिया और सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी हथकड़ी उसके बेड से लगी हुई मिली है।फरार कैदी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है, उससे भी कई सुराग हाथ लगे हैं। फरार राजा सिंह के ऊपर जमशेदपुर और सरायकेला सरायकेला के विभिन्न स्थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।