Ranchi:घर से बदबू आने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी,पुलिस ने घर खोला तो कमरे में युवक का शव पड़ा था,पुलिस जांच में जुटी है…

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर से बदबू आने की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यह घर थाना क्षेत्र मैकी रोड अपर बाजार में है। पुलिस ने जैसे ही घर के अंदर झाँका तो पुलिस दंग रह गई। घर के अंदर से पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। घर से तेज बदबू आ रही थी। मृतक की पहचान अंकुर मोदी के रूप की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक अंकुर को नशे की लत थी, इस वजह से उसकी पत्नी भी अलग हो गई थी। वहीं 6 महीने पहले ही उसके छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। उसे भी पीने की लत थी। घर से बदबू आने की सूचना मोहल्ले वालो ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया था। मामले की तफ्तीश की जा रही है।वहीं सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी पहुँची थी।