विदाई समारोहःपुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पेक्टर,डीएसपी व थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दी विदाई…

राँची। करीब 40 वर्षो तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद 60 वर्ष की आयु में विभाग से रिटायर्ड होने वाले सब-इंस्पेक्टर रामदयाल सिंह को जगरनाथपुर थाना में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और थाना प्रभारी सह नवपदोन्नति डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने स्मृतिचिन्ह भेंट करते हुए विदाई दी। डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि पुलिस विभाग में नौकरी के दौरान समय-समय पर विषम परिस्थितियां आती रहती है, जिनसे निपटते हुए विभाग को लंबी सेवा देने के बाद सकुशल सेवानिवृत होने वाले रामदयाल सिंह बधाई के पात्र है।

दरअसल,सेवानिवृत्त एसआई रामदयाल सिंह करीब 40 वर्ष पहले बिहार पुलिस में सिपाही में भर्ती हुए थे।उसके बाद राज्य अलग होने पर वे झारखण्ड पुलिस में आ गए थे।सिपाही से एएसआई बने उसके बाद एसआई बने और वर्षो तक पुलिस विभाग में सेवा दी।अभी जगरनाथपुर थाना में ही पदस्थापित थे।वहीं से उन्होंने अपने अंतिम कार्य करते हुए 31 दिसम्बर 2023 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए।गुरुवार को जगरनाथपुर थाना में विदाई समारोह में उन्हें डीएसपी सहित अन्य थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी ने सम्मान के साथ विदाई दी।