Ranchi:नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने वाले आरोपी मकान मालिक गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तुपुदाना ओपी पुलिस ने गुरुवार को न्यू हुलहुंडू से आरोपी को धर दबोचा है।एक 12 साल की पीड़िता ने अपनी शिक्षिका को बताया था कि उसका मकान मालिक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता है,लेकिन वह डर से अपने घर वालों को जानकारी नहीं दे पाती। इसके बाद शिक्षिका ने इसकी जानकारी तुपुदाना ओपी पुलिस को दी। थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बच्ची से पूछताछ की तो मामला सही पाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।