पंजाब से गिरफ्तार हत्यारोपी को राँची लाया,18 साल पहले सात लोगों की हत्या मामले में शामिल था..उसी समय से फरार चल रहा था…

राँची।तुपुदाना ओपी की पुलिस ने 18 साल बाद 7 लोगो की हत्या मामले में फरार आरोपी विजय महतो को पंजाब में गिरफ्तार किया।फरार विजय महतो की गिरफ्तारी के लिए हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि विजय महतो पंजाब में छिपकर रह रहा है। इसके बाद एक टीम पंजाब पहुंची और ‌उसे एक जनवरी को गिरफ्तार किया। पंजाब से लेकर उसे राँची पुलिस गुरुवार को राँची पहुँची।पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।बता दें तुपुदाना ओपी में वर्ष 2005 में हत्या की प्राथमिकी 19 अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज हुई थी। इस मामले में अधिकांश अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस इस मामले में 18 अभियुक्त भोंदू, बिनोद महतो, मासुकोका महतो, कदरू महतो, जलेश महतो, धुरन महतो, भकरू महतो, एतवा लोहरा, चंदरू महतो, आनंद महतो, हरि महतो, झरिया महतो, दिलू महतो, घोघई महतो, कुसुम घासी, सुरेश महतो, आसमान महतो और बहलू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वर्ष 2005 से ही हजाम का रहने वाला विजय महतो फरार चल रहा था।