Ranchi:धुर्वा के शालीमार बाजार के पास एक व्यक्ति का शव नाले में मिला,हत्या की आशंका,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।यह मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार मार्केट के पास की है।जहां पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।मामले में आशंका जताई जा रही है, कि व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की मौत के पीछे का वजह क्या है।

रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

शालीमार बाजार के पास से गुजर रहे लोगों ने शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देखा।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।वहीं शव मिलने की सूचना पर काफी भीड़ जुट गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को बाहर निकाला जा रहा है। और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस व्यक्ति की पहचान कराने में जुटी हुई है।घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी है।

इधर जानकारी मिल रही है कि जिस व्यक्ति का शव पुलिस कर्मी का है।जिसकी पहचान टीके मांझी के रूप में हुई है।