Ranchi:मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह से वंचित रहना पड़ा कुछ मीडिया कर्मी को,ये हुआ अव्यवस्था के कारण..

राँची:राँची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में करीब दो दर्जन मीडिया कर्मी पास होने के बावजूद शरीक नहीं हो सके। मीडिया एंट्री गेट पर दोपहर 1:00 से 2:30 तक उन्हें इंतजार करना पड़ा। बाकी लोगों की भीड़ और अव्यवस्था के कारण मीडिया के लोगों को समारोह स्थल में एंट्री नहीं मिल सकी।

मीडिया कर्मी लगातार अपने हाथों में एंट्री पास, कैमरा, माइक दिखाकर सुरक्षाकर्मियों से आग्रह करते रहे कि उन्हें अंदर जाने दिया जाए। लेकिन गेट पर तैनात जवान व मजिस्ट्रेट कुछ ना कर सके। 2:30 बजे शपथ ग्रहण खत्म हुआ, लोग बाहर निकलने लगे तब जाकर पुलिस ने गेट को खुला छोड़ दिया। जिसे मन हुआ वह अंदर गया बाकी लोग गेट से वापस लौट गये।

दो बार टूटी बैरिकेड, सुरक्षा गेट भी गिरा –

मीडिया एंट्री गेट पर अन्य लोगों की भीड़ की वजह से दो बार बैरिकेड टूटी, एक बार सिक्योरिटी जांच का गेट भी गिरा। मजिस्ट्रेट जवानों पर गुस्सा करते नज़र आये, अव्यवस्था का मलाल उन्हें भी था। कुछ पुलिस के जवान अंदर कार्यक्रम का वीडियो बनाते दिखे। बाहर लोग चिल्लाते रहे।