Ranchi:पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने महिला का फूंक दिया घर,पूरा समान जलकर राख,सभी आरोपी फरार…

 

 

राँची।राजधानी राँची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट में मनोज कुमार और एक महिला के बीच रविवार को पानी गिराने की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे।हालांकि, महिला के बयान पर बरियातू थाना में केस दर्ज किया गया है। बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि बालकोनी में सफाई के लिए महिला द्वारा पानी गिराया गया था। पानी को देखकर मनोज गुस्से में आ गया और इसी बात पर दोनों मे विवाद होने लगा।देखते-देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होना शुरू हो गया। मनोज की ओर से दर्जनों लोग मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। वहीं, महिला का आरोप है कि मनोज अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया और घर में आग भी लगा दिया।आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं पाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को सामन्य किया।

इधर बरियातू पुलिस का कहना है कि महिला के घर में आग लगने की घटना हुई तो मौके पर मौजूद लोगों ने घर का सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन लोग सफल नहीं हो पाए।घर में रखा हुआ पलंग, फ्रिज और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख गया। फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर का एक भी सामान नहीं बचा था।वहीं पुलिस ने मौके पर मौजूद कई लोगों से पूछताछ किया। लोगों का कहना था कि मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना हो जाएगी, किसी को पता नहीं था।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मनोज और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।घटना के बाद से सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा