सतर्क करते-करते खुद बने शिकार…हाथी के हमले में युवक की जान गई…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना के बुरहु ग्राम निवासी 32 वर्षीय अनूप कुमार पांडे को हाथी ने कुचलकर मार डाला।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार अनूप बुरहु गांव में स्थित पावर ग्रिड पीएसएस ऑपरेटर का काम करता थाम शुक्रवार की सुबह वह काम पर जा रहा था। इसी दौरान बुरहु पतरा के पास लोगों की भीड़ देखा तो अनूप भी वहां चला गया जाने के बाद पता चला कि जंगली हाथी पतरा में है।
अनूप ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पूरे इलाके को जानकारी दिया कि पतरा में जंगली हाथी आया है, कोई भी इधर ना आए।अगर आते भी तो पूरी सतर्कता के साथ आए। जिसके बाद अनूप के साथ में और दो लोग पतरा के अंदर थोड़ी दूर घुसे। इतने में हाथी दौड़ाने लगा।अनूप के साथ में गए दो युवक दूसरे रास्ते से भाग कर अपनी जान बचाया वहीं, अनूप हाथी के चपेट में आ गया।
काफी देर के बाद भी जब अनूप पतरा से बाहर नहीं आया तब उसके मोबाइल पर लोगों ने फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया।लोगों को अंदेशा होने लगा कि अनूप के साथ कुछ अनहोनी हो गई है।जिसके बाद हिम्मत करके कुछ लोग पतरा के अंदर घुसे तो देखा कि अनूप खून से लतपत मृत पड़ा है। जिसके बाद उसे उठाकर पतरा से बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी घाघरा थाना फॉरेस्ट विभाग सहित कई जगहों पर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए।थानेदार मोहन कुमार सिंह, रेंजर बिरसा लोहरा, फॉरेस्टर समी आफताब, प्रधान वनरक्षी सुनील राम और पीटर बाडा़ सहित कई लोग घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।रेंजर बिरसा लोहरा ने कहा घटना काफी दुखदाई है।मृतक के परिवार को तत्काल सहयोग के तौर पर 25 हजार दिया जा रहा है बाकी मुआवजा की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा. मुआवजा के लिए भी परिजनों का पूरा सहयोग वन विभाग की टीम करेगी।
अनूप पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री रह चुके हैं।वर्तमान में बीते 6 अप्रैल को घाघरा मंडल से नए पदाधिकारी की सूची अनुशंसा कर जिला भेजी गई, जिसमें अनूप कुमार पांडे को मंडल महामंत्री के तौर पर अनुशंसा कर भेजा गया। वह भाजपा के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रिय रूप से पूरे इलाके में काम करते थे।पूरे परिवार के लिए सिर्फ अनूप ही सहारा था. बूढ़े माता-पिता के साथ-साथ एक छोटा भाई दो बहन है। जिसमें से एक बहन की शादी उसने किया था। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।गांव के लोगों के आंखों में आंसू है। सभी का कहना है कि हर सामाजिक काम से लेकर हर चीज में अनूप पूरे गांव का मदद करता था।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बिपिन बिहारी सिंह, रमेश गुप्ता, श्यामकिशोर पाठक, किशोर जायसवाल, अमित ठाकुर सहित अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे।अनूप के शव को देखते ही आंखों में आंसू आने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा ही नहीं पूरे इलाके के लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई हम सभी मिलकर भी नहीं कर सकते हैं।

