Ranchi:बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर,स्कूटी सवार की मौके पर मौत..
राँची।राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में सेक्टर टू के पास स्कूटी और तेज रफ़्तार बाइक में गुरुवार को जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हाई स्पीड बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्कूटी सवार मृतक का नाम विष्णु प्रजापति है और वह जगन्नाथपुर बरझोपड़ी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम विष्णु अपने छोटे भाई को लेकर स्कूटी से सेक्टर टू रास्ते से गुजर रहा था। सामने से आ रही हाई स्पीड बाइक ने स्कूटी में इतना जोर से टक्कर मारा कि स्कूटी का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।विष्णु सड़क की दूसरे तरफ फेंका गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उनके भाई को हल्की चोट आयी। इस घटना में हाई स्पीड बाइक सवार अनिश कुमार व मुकेश को भी हल्की चोटें आयी। आनन-फानन में विष्णु को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद विष्णु को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

