Ranchi:9 साल की बच्ची के साथ गार्ड ने की छेड़छाड़,गिरफ्तार,पत्नी को चाकू मार किया गंभीर रूप से घायल,गिरफ्तार

9 साल की बच्ची के साथ गार्ड ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

राँची।जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने बरझोपड़ी इलाके में रहने वाले एक गार्ड प्रकाश राम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। प्रकाश राम ने 9 साल की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ किया था। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने जगन्नाथपुर थाने में प्रकाश राम के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार प्रकाश राम एचईसी में गार्ड का काम करता है।

पत्नी को चाकू मार किया गंभीर रूप से घायल, गिरफ्तार

पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी पति राज कुमार को अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राज कुमार अशोक नगर के पास रहता है। गुरुवार को उसने पत्नी के साथ पहले झगड़ा किया फिर उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महिला को गंभीर स्थिति में रिम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।