Ranchi:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में राँची जिला कमिटी का विस्तार किया गया।

राँची।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनीष सिंह एवं जिला अध्यक्ष आदर्श सिंह के नेतृत्व में राँची जिला कमिटी के विस्तारीकरण किया गया। विस्तारीकरण के दौरान रांची के विभिन्न प्रखण्डों के युवाओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई।

विस्तारीकरण करते हुए कुंवर यश सिंह परमार को उपाध्यक्ष, आशुतोष सिंह राजपूत को सचिव, प्रभाकर सिंह को सचिव एवं धीरज सिंह राजपूत को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा संपूर्ण रांची जिला में और भी मजबूत होकर कार्य करेगा और महासभा के उद्देश्य को पूरा करने में सक्षम होगा। जिला अध्यक्ष आदर्श सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस पद पर रहते हुए सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ समाज और राष्ट्र के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे एवं महासभा के उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए पूर्ण प्रयास के साथ कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के संरक्षक श्री ललन सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री कैलाशी अरविंद सिंह कौशल, चेतन सिंह, धीरज सिंह चौहान, चंदन सिंह, सहित अन्य ने बधाई दी है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची निम्न प्रकार से है :-

उपाध्यक्ष – यश सिंह परमार
सचिव – आशुतोष सिंह राजपूत
सचिव – प्रभाकर सिंह
प्रवक्ता – धीरज सिंह

इसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री कैलाशी अरविंद सिंह कौशल ने दी।