रामगढ़:भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

 

रामगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार सुबह करीब 7:00 बजे झारखण्ड के रामगढ़ जिला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।उनके आगमन पर शहीद निर्मल महतो चौक पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।सुबह 6:00 बजे से ही कार्यकर्ता फूल-माला लेकर अपने नेता के स्वागत के लिए कतार में खड़े थे। नितिन नवीन के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।झारखण्डी परंपरा के अनुसार उन्हें पत्तों का मुकुट पहनाया गया। इसके बाद उन्होंने कतारबद्ध कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।राँची से रामगढ़ तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगाए गए थे।

रामगढ़ पहुंचने पर नितिन नवीन ने सबसे पहले शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब के फूल और बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय पुटूस, अनमोल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त सहित अमरेंद्र कुमार गुप्ता, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबु, चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह, सहदेव ठाकुर, प्रिया करमाली, बलराम महतो, रिद्धि राज, लक्ष्मी देवी, जगेश्वर प्रजापति, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद, मनोज कुमार महतो, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, भीम सेन चौहान, शीतल सिंह, शंकर करमाली, वारिश खान, शशि शेखर सिंह, उमेश प्रसाद, रंजन फौजी, राजेन्द्र कुशवाहा, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, आनंद बेदिया, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, मनोज गिरि, सूरज पांडेय, सुनीता देवी, मंजू देवी, राजेश ठाकुर, अनिल राय, महेंद्र महतो, युगेश महतो, सुरजीत सिंह छाबड़ा, विजय ओझा, रूपा साहू, सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह, नरेश साव, निरंजन कुमार, जितेन्द्र साहू, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार कुशवाहा, रंजन भगत, अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, नूतन कुमार महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गोविंद रजवार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीद निर्मल महतो चौक पर स्वागत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए बोकारो रवाना हुए

error: Content is protected !!