राँची के मांडर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, सात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी…

 

राँची।जिले के मांडर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर सात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से चान्हो थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले दो वर्षों से करगे गांव में एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।बताया गया कि करीब डेढ़ माह पूर्व युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया था, जिसके बाद युवती उसके घर पर रह रही थी।

जबरन पकड़कर ले गए करगे नदी के पास किया दुष्कर्म

पीड़िता के बयान के अनुसार शुक्रवार को मांडर के एक होटल में काम करने वाला एक युवक उसे और उसकी ननद को राँची स्थित रॉक गार्डन घुमाने ले गया। शाम को दोनों को करगे गांव छोड़ दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि शाम करीब सात बजे जब वह अपने ससुराल के पास स्थित बगीचे में बैठी थी, तभी छह-सात युवक उसे जबरन पकड़कर ले गए और बाद में करगे नदी की ओर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पूरी रात बंधक बनाए रखने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पूरी रात अपने कब्जे में रखे रहे और शनिवार सुबह उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और घटना की जानकारी अपने पिता को दी।उसके बाद शनिवार को थाना पहुँची और ममाला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में हरेक बिंदु पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!