Ranchi: महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर केस दर्ज–

–अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

 

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कडरू सरना टोली निवासी महिलाने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 3 जून की रात करीब 9 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान अरगोड़ा टीओपी के पास एक टुक-ट्रक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की और अश्लील टिप्पणियां कीं।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया और एक युवक को थप्पड़ मारा, तो उसने अपने 10-15 साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपी उसके घर पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसकी अस्मिता पर भी हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। जिन तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई उनमें लाला (पिता – कलिम उर्फ छोटू अंसारी), सबिर खान (पिता – इरफान खान), अरमान अंसारी (पिता – सलीम अंसारी उर्फ बडू) है। तीनों आरोपी बगीचा टोली, कडरू क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!