राँची के कुसई चौक के पास जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी,10 आरोपी गिरफ्तार

 

राँची।राजधानी राँची में कानून की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल के ठीक सामने चल रहे एक बड़े जुआ सिंडिकेट का राँची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वारीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस की ‘स्पेशल 9’ टीम ने कुसई चौक स्थित सचिदानन्द स्कूल के आगे एक एस्बेस्टस के मकान में आधी रात को धाबा बोल दिया। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और वे दुम दबाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर 10 बड़े जुआरियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

​पुलिस की छापेमारी इतनी अचानक और सटीक थी कि जुआरियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ-साथ भारी मात्रा में माल बरामद किया है।जिसमें कुल नगद: ₹53,000 कैश,स्मार्टफोन: 06 पीस,एक रॉयल इनफील्ड बुलेट शामिल है।

​पकड़े गए आरोपियों में राँची के अलग-अलग थानों और रसूखदार इलाकों के लोग शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को सलाखों के पीछे भेज दिया है–

​उत्तम महतो (35 वर्ष) – मुंडमा नया सराय, थाना- विधानसभा।
​बिट्टू तिर्की (21 वर्ष) – शांतिरानी स्कूल के पास, थाना- डोरण्डा।
​अजय तिर्की – शांतिरानी स्कूल के पास, थाना- डोरण्डा।
​विजय तिर्की (35 वर्ष) – शांतिरानी स्कूल के पास, थाना- डोरण्डा।
​राहुल कच्छप (31 वर्ष) – आनंदपुर ओवरब्रीज, थाना- चुटिया।
​जेवियर लकड़ा (31 वर्ष) – लोधमा बगीचाटोली, कुटियातु, थाना- नामकुम।
​शुभम कुमार (25 वर्ष) – अपर हटिया चौक, थाना- जगन्नाथपुर।
​परवीन कुमार साहू (45 वर्ष) – कुटियातु पो० सितरी, थाना- नामकुम।
​अवधेश पाण्डेय (42 वर्ष) – क्वार्टर नं० बी०/1460, सेक्टर-02, थाना- जगन्नाथपुर।
​संजीत कुमार राम (42 वर्ष) – हरमू हाउसिंग कॉलोनी, थाना- अरगोड़ा।

​सिटी एसपी और हटिया डीएसपी के कड़े निर्देश पर डोरण्डा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में इस खुफिया ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस टीम में कई पदाधिकारी और जवान शामिल थे।पुलिस ने कहा कि शहर में किसी भी शैक्षणिक संस्थान के आसपास या मोहल्लों में अवैध धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुआरियों और सटोरियों की खैर नहीं है।आगे कार्रवाई जारी रहेगा।

error: Content is protected !!