Ranchi:भाजपा नेता की हत्या के विरोध में ओरमांझी में घंटों सड़क जाम कर प्रदर्शन,पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम भाजपा नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।आज गुरुवार को ओरमांझी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव के सथ प्रदर्शन किया। विरोध में सड़क पर उतरे लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके कारण पटना-राँची एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।वहीं प्रदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भी शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।वहीं लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को 50 लाख और परिवार की सुरक्षा मुहैया कराया जाय।अन्य कई मांगे रखी थी।पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा। इधर, रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिम्स में भी परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

शव को आज सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया था। यहां कांके विधायक समरीलाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। सभी ने घटना की निंदा की। बुधवार को उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके शव को मेदांता के मर्चरी में रखा है गया था। गांव में शव के अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच जाम कर दिया था।पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया अल्टमीमेटम

इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, हेमन्त सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्तकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा राज्य भर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को घेर कर गोली मारी है उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है।