पिस्तौल के बल पर पहले युवती से दुष्कर्म, फिर शादी का ढोंग रच कर बहनोई के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म..जांच में जुटी है पुलिस..
गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिला के डंडा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।यहां एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म करने और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।पुलिस इस मामले दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है और जांच में जुट गई है।
पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।वह पलामू जिला में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके बगल के कमरे में चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय लड़का भी रहता था।लड़की का आरोप है कि एक दिन उसको अकेला पाकर पिस्तौल के बल पर युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत रहने को कहा।इस घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई, वारदात यहीं नहीं रुकी।पीड़िता ने बताया कि बीते 4 अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब युवक अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और उसे अगवा कर पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गांव ले गया। वहां आरोपी की बहन और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया।
पीड़िता का आरोप है कि वहां से लकड़ही ले चलने की बात कहकर पीड़िता को युवक एवं उसके बहनोई ने पीड़िता के गांव के समीप तहले नदी के पुल के नीचे ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, तब तक युवक का बहनोई वहां से भाग गया।

एसपी अमन कुमार
इसको लेकर गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है पीड़िता ने बताया है कि चार वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म हो रहा था तो अभी जो आरोपी लड़का है अभी 18 वर्ष का है उस समय वह 14 वर्ष का था।लड़के के पिता ने भी आवेदन दिया है दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है इसकी जांच की जा रही है।

