पतरातू में मधुमक्खियों का हमला,पीटीपीएस रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, कई शिक्षक और राहगीर घायल

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके के पीटीपीएस हेसला पंचायत में मधुमक्खियों के लगातार हमलों से इलाके में दहशत फैल गई है। इस दौरान एक सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि कई राहगीर और स्कूल के शिक्षक घायल हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार,पीटीपीएस हेसला पंचायत में शिशु विद्या मंदिर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।इस रास्ते से गुजरने वाले लोग डर के साए में आवाजाही करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीर और शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक मधुमक्खियों के हमले का शिकार होकर घायल हो चुके हैं।इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच हेसला पंचायत निवासी और पीटीपीएस से रिटायर्ड कर्मचारी भिखारी राम की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई।इस घटना के बाद इलाके में भय के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि सड़क किनारे पेड़ों या आसपास मधुमक्खियों के छत्ते होने से यह समस्या बढ़ रही है।उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, जिससे बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

error: Content is protected !!