पाकुड़ सड़क हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17 जबकि 26 लोग हुए हैं घायल

पाकुड़। झारखण्ड के पाकुड़ जिले के आमरापाड़ा में बुधवार (5 जनवरी 2022) सुबह बस और गैस सिलेंडर ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर के बाद इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।इधर मरने वाले सभी 17 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 6 साहिबगंज जिले के हैं। इधर पाकुड़ जिला प्रशासन ने हादसे में मृतकों और घायलों की विवरणी जारी की है। मरने वालों में एक पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल का भी शामिल है।

बता दें साहिबगंज जिले के बरहड़वा से बस देवघर जिले के जसीडीह जा रही थी। बस पर 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा के पास बस और एक गैस सिलेंडर लोड वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में माैके पर ही 8 लोगों की माैत हो गई। 9 की अस्पताल ले जाने के दाैरान और अस्पताल में माैत हो गई। 

ये सभी लोगों कि मौत हुई,जिनका विवरण पाकुड़ जिला प्रशासन ने जारी किया है:

ये सभी घायल हैं;

सुनीता कुमारी बरहड़वा, साहिबगंज

बासमती हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा

विक्रम दास बरहड़वा, साहिबगंज

सुरेंद्र यादव बंदरजोड़ी, दुमका

कुंजलता सेन दुमका

मेघनाथ रजवार राजपुर

मंगल टुडू शिवापहाड़, साहिबगंज

राजेश चौबे बरहड़वा, साहिबगंज

विकास साह कटहलबाड़ी, साहिबगंज

स्वीटी हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा

जोयन हांसदा दुर्गापुर, साहेबगंज

रामचंद्र साह निश्चितपुर, साहिबगंज

राम रंजन मंडल दुमका

बड़का मरांडी देवपुर

विकास मरांडी देवपुर

विनोद कुमार भगत बरहड़वा, साहिबगंज

कंचन घोष दुमका

विकास घोष दुमका

सनोज कुमार पाकुड़

रोबी कुमार मंडल तीनपहाड़, साहिबगंज

मिथुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

विष्णु बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

अर्जुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

मुन्ना साह निश्चितपुर, साहिबगंज

ऋषि देव मंडल महाराजपुर, साहिबगंज

औराज नदाब उधवा, साहिबगंज

इधर अमड़ापाड़ा में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में मारे गए दुलमी निवासी दीपक बेसरा की मौत को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन ने मृतक के पिता बरसन बेसरा को एक लाख का चेक दिया व परिवार के लोगों को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि दुमका एसपी कालेज के इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक बेसरा कालेज जाने के लिए सुबह गांव के ही निकट मुख्य सड़क के मोड़ पर बस में चढ़ा था। इसके बाद उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का अन्य दो भाई व दो बहनें है। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र काफी होनहार था। इस मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इधर प्रधानमंत्री ने पाकुड़ सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार का मुआवजा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की है।