जमशेदपुर:अपराधियों ने किया फायरिंग,बगान में टहल रही महिला को लगी गोली,पुलिस छानबीन में जुटी है

जमशेदपुर।जमशेदपुर शहर में बुधवार को अपराधियों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। इसमें एक महिला घायल हो गई। मामला गोलमुरी थाना अंतर्गत गड़ाबासा का है। इस घटना में सुनीला शर्मा नाम की महिला जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना शाम करीब छह बजे की है।बताया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगी है। जिस समय अपराधियों की ओर से गोलियां चलाई गईं। उस समय महिला मथुरा बगान में टहल रही थी। उसे हमले का अंदाज तक नहीं लगा। अब तक अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग के बारे में कुछ भी साफ नहीं हो सका है।पुलिस छानबीन में जुटी है।