चाईबासा:फिर आईईडी ब्लास्ट में एक व्यक्ति की हुई मौत,जंगल में पत्ता लाने गए थे….

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिर बम ब्लास्ट एक कि जान चली गई है।बताया जाता है कि जंगल में पत्ता लाने गए व्यक्ति की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गई। यह घटना जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया जंगल में हुई हैं। जहां भाकपा माओवादी के नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी के चपेट में आने से 50 वर्षीय काण्डे लागुरी की मौत हो गई।यह घटना बुधवार की है, हालांकि गुरुवार को पुलिस घटनास्थल पर जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,लुईया निवासी काण्डे लागुरी पास के जंगल में पत्ता तोड़ने गया था। उसी दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम की चपेट में आ गया।जिससे जोरदार धमाका होने के साथ उनके दोनों पैर व पेट का भाग उड़ने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को गुरुवार की सुबह हुई। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तैयारी के साथ लुईया जंगल गयी है।