Ranchi:धुर्वा में महिला ने की आत्महत्या,चार दिन पहले ही पति से मिलकर मुम्बई से लौटी थीं घर….

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र की रहने वाली मधु नाम की एक महिला ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली।घटना गुरुवार अहले सुबह की है,मधु चार दिन पहले ही अपने पति से मिल कर लौटी थी।मामले की जानकारी मिलने पर धुर्वा पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मधु चार दिन पहले ही अपने पति जो मुंबई में नौकरी करते हैं उनके पास से राँची लौटी थी। राँची आने के बाद मधु को अपने मायके जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया।आत्महत्या की जानकारी उस समय मिली जब गुरुवार की सुबह मधु के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तब भी अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के सदस्यों ने जब खिड़की खोल कर कमरे के अंदर झांका तब यह जानकारी मिली की मधु ने आत्महत्या कर ली है।

तुरंत मामले की जानकारी धुर्वा पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर मधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे रिम्स भेज दिया। धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है, क्योंकि कमरे के जांच के दौरान फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।महिला चार दिन पहले ही अपने पति के पास से लौटी है।वह मायके जाने वाली थी लेकिन मायके नहीं गई। मधु के पति और उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही वास्तविक जानकारी मिलेगी।बताया जाता है कि मधु की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी।