दरोगा और मुखिया ने कर दिया बड़का कांड:पति को खोजने निकली महिला को बंधक बनाकर दोनों ने आठ दिनों तक किया दुष्कर्म,रंगदारी भी वसूली…

डेस्क टीम:बिहार के किशनगंज में एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति की तलाश में उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर से किशनगंज के टेढ़ागाछ पहुंची थी। यहां वर्दी की आड़ में पुलिस वाले ने मुखिया के साथ मिलकर 8 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।इतना ही नहीं दरोगा ने पीड़िता के पति से 2 लाख रुपए की रंगदारी भी वसूली कर लिया।डीएसपी रैंक के अधिकारी की जांच में महिला के आरोप सही पाए गए हैं।इधर किशनगंज एसपी इनामुल हक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। घटना से बाद से आरोपी दरोगा और मुखिया दोनों फरार है।

आरोपी दरोगा और मुखिया

क्या है मामला:
यूपी के अंबेडकर नगर की दलित महिला ने एफआईआर में बताया कि अपने पति को खोजते हुए जिले के टेढ़ागाछ थाना प्रभारी नीरज कुमार निराला के पास पहुंची थी। वहां दरोगा ने भरोसा दिलाया था कि वह उसके पति को खोज निकालेगा। आरोपी दरोगा उसे भरोसे में लेकर अपने आवास पर ले गया।देर शाम दरोगा ने डाक पोखर के मुखिया मनोज यादव को अपने आवास पर बुलाया। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। ये सिलसिला 8 दिनों तक चलता रहा। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ बर्तन और कपड़े भी धुलवाए

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि दोनों आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मुंह बंद करने की धमकी देते थे। दोनों ने पीड़िता और उसके ससुराल वालों का जीना मुहाल कर देने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि नीरज कुमार निराला ने उसे इन 8 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसे छोड़ने के बदले पति से 2 लाख की रंगदारी तक वसूल ली। इसके बाद आरोपी दरोगा ने ट्रेन से यूपी भेज दिया।

जांच में सही पाए गए आरोप

पीड़ित महिला किशनगंज एसपी डॉ. इनामुल हक के पास लिखित शिकायत लेकर पहुंची। एसपी इनामुल हक ने डीएसपी रैंक के अधिकारी से इसकी जांच कराई। जांच में महिला का आरोप सही पाया गया। उसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी सहित कई दूसरे आरोपों में केस दर्ज किया गया।

एसपी किशनगंज

एसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपी दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। घटना के बाद से आरोपी दरोगा नीरज कुमार निराला और मुखिया मनोज कुमार यादव दोनों फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

साभार:इंटरनेट