इनके एक फोन कॉल से बड़े बड़े बिजनेसमैन की पतलून हो जाती गीली,बीसीए ग्रेजुएट होकर बनी कुख्यात गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड,संभाल रही सम्राज्य

राँची।झारखण्ड में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जेल की हवा भले खा रहा हो लेकिन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा।जेल में रहते भी उसने राँची में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच डाली थी।ये खुलासा तब हुआ जब माफिया की प्रेमिका सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तारी से ये राज खुल गया है।कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने राजधानी राँची के कारोबारी से रंगदारी वसूलने को लेकर अपनी प्रेमिका को राजधानी राँची भेजा था जो सुजीत सिन्हा गिरोह की वर्तमान में सेकंड इन कमान थी।


प्रेमिका प्रियंका कुमारी के साथ गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में रिंकू सिंह, अंकित प्रताप सिंह और विकास सिंह शामिल हैं।प्रियंका पूर्व में लव सिंह हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी है।वहीं रिंटू सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है।मामले की जानकारी देते हुए राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया की राँची के कई व्यवसाइयों से प्रियंका ने रंगादारी मांगी थी।रंगदारी न देनेवालों को जान से भी मारने की धमकी दी थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद राँची पुलिस ने ये कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार प्रियंका बीसीए की पढ़ाई डाल्टेनगंज से कर चुकी है।हालांकि सुजीत सिन्हा के चक्कर में पड़ी प्रियंका लेडी डॉन हो गई है।जो सुजीत सिन्हा के जेल में जाने के बाद उसके साम्रज्य की बागडोर संभाल रही थी।सुजीत सिन्हा के इशारे पर ही वो राँची के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर राजधानी के कई बिल्डरों से रंगदारी की मांग की थी और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की प्रेमिका प्रियंका कुमारी सिंह उर्फ प्रियंका उर्फ खुशबू उर्फ सृष्टि लेडी डॉन बनकर राँची में अपराधिक साम्राज्य संभाल रही थी। वह सुजीत सिन्हा गिरोह में सेकंड इन चीफ का पद भी संभाल रही थी।

राँची के बड़े कारोबारियों और बिल्डरों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा था। हाल में लाखों रुपये की रंगदारी लेडी डॉन के जरिए उठाया भी जा चुका। लेकिन एक बड़े कारोबारी व राजनीति से जुड़े व्यक्ति से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी के बाद सुजीत सिन्हा की प्रेमिका सहित पूरा गैंग पुलिस के रडार पर आ गया।बताया जा रहा है।इस कारोबारी से रुपये नहीं मिलने पर हत्या की शाजिस पूरी तरह रची जा चुकी थी।इस शाजिस का मुख्य सूत्रधार प्रियंका ही है।लेकिन शाजिस का पुलिस को जैसे पता चला।तुरन्त हरकत में आई और सभी गिरफ्तार हो गया।प्रिंयका ही सुजीत सिन्हा का गिरोह को राँची और आसपास चला रही थी। किससे रंगदारी मांगना है, किसे धमकी देना है, गैंग में किन्हें रखना है, किन्हें हटाना है। सब कुछ प्रियंका के जिम्मे था।प्रियंका सीधे सुजीत सिन्हा से जुड़ी हुई थी। सुजीत सिन्हा का मैसेंजर घाघीडीह जेल के ही कुछ कर्मी बने थे, जो जेल से उसका मैसेज बाहर प्रियंका तक पहुंचाते थे। संबंधित मैसेंजरों के बारे भी राँची पुलिस पता लगा रही है। जमशेदपुर के घाघीडीह जेल प्रबंधन को उनके बारे में रिपोर्ट भी किया जाएगा। इधर, सुजीत सिन्हा की संपत्ति अटैच किये जाने की तैयारी चल रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि राँची में बड़े पैमाने पर सुजीत सिन्हा के प्रॉपर्टी की जानकारी मिल रही है। सारी संपत्ति अटैच किए जाने के लिए ईडी को पत्र लिखा जाएगा। उसकी प्रॉपर्टी की सूची तैयार की जा रही है, गहनता से उसका सत्यापन चल रहा है।