#CORONA BREAKING:झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2739,आज रात 9 बजे तक 36 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि..

राँची।झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।आज झारखण्ड में आज रात 9 बजे तक 36 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें बोकारो से 1, देवघर से 2, धनबाद से 4, जमशेदपुर से 13, गिरीडीह से 1, हजारीबाग से 2, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, राँची से 6, सराईकेला से 2, राज्य में कुल आंकड़े 2739 हुए।

राँची 6 में एक महिला मोरहाबादी कुसुम विहार, एक पथलकुदवा,एक हटिया रेलवे कॉलोनी,एक महिला ओरमांझी चकला, एक मेदान्ता का डाक्टर है जो डिप्टी पाड़ा में रहते है।,एक रिम्स का है।

वहीं टाटा मैन हॉस्पिटल में इलाजरत बाराद्वारी की 88 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वह कोरना पॉजिटिव थी । इससे पूर्व आज सुबह सोनारी के 71 वर्षीय एक वृद्ध की करो ना से मौत हो चुकी है इस तरह जमशेदपुर में एक ही दिन दो लोगों की मौत हो गयी है।राँची रिम्स में दो कोरोना पॉजिटीव का मौत हुई है।एक खूँटी दूसरा साहेबगंज का बताया जा रहा है।