सिमडेगा:नदी में बहे व्यक्ति का नहीं मिला कोई सुराग,पांच बच्चों के जीवनयापन का इकलौता था सहारा,बैल नदी में पार कराने के दौरान बह गया


सिमडेगा।जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के पतिअम्बा कारीमाटी स्वांग निवासी सोमा सुरीन, पिता अमीन सुरीन,उम्र 45 वर्ष मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे अपने बैल को देवनदी पार करने के दौरान खुद नदी की धार में बह गया है।गांव वालों एवं प्रशासन के काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक सोमा सुरीन का कुछ पता नहीं चल पाया है।सोमा सुरीन को खोजने के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से ही थाना प्रभारी फिलिप मिंज,अंचल अधिकारी खगेन महतो,राजस्व उप निरीक्षक उमेश ठाकुर सहित पुलिस के जवान कनारोंवा पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन की परंतु अभी तक सोमा सुरीन का कोई अता पता नहीं चल पाया है।फिर भी पुलिस और प्रशासन की प्रयास जारी है।

इधर जलडेगा अंचल अधिकारी खगेन महतो बुधवार अहले सुबह सोमा सुरीन के घर पहुंच उसके परिजनों से उनका हाल जाना।बताया गया कि नदी में बहे सोमा सुरीन के माता-पिता एवं पत्नी का देहांत हो चुका है।परिवार में केवल उसके पांच बच्चे हैं।जो अपने जीवन यापन के लिए पिता सोमा सुरीन के भरोसे ही हैं।बच्चों से मिलने पहुंचे अंचल अधिकारी ने उनसे उनका हाल-चाल जाना एवं उनका ढांढ़स बढ़ाया।साथ ही मदद के तौर पर तत्काल उन्हें चावल मुहैया कराया।अंचल अधिकारी खगेन महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमा सुरीन के नदी बह जाने की सूचना मिलने के बाद से ही प्रशासन के द्वारा उसे खोजने की हरसंभव प्रयास जारी है।बुधवार शाम तक सोमा सुरीन का कुछ पता चल नहीं पाया था।