8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, रमेश बैस होंगे झारखंड के नये राज्यपाल

राँची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दि है. राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार रमेश बैस को झारखण्ड का नया राज्यपाल बनाया गया है.

सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है.

हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।