Jharkhand:महिला ने दो लोगों से बना रखा था अवैध सम्बन्ध,पहले प्रेमी की हत्या दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर कर दी,दोनों गिरफ्तार,भेजा गया जेल

जमशेदपुर।झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बडशोल थाना पुलिस न सोमवार को रबिन मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया।हत्या अवैध सम्बन्ध में हुई थी।ज्ञात हो कि बीते बुधवार की रात जामबनी गांव स्थित सालपातड़ा टोला में रबिन मुंडा की हत्या मामले में पुलिस ने जामबनी गांव के जितेन मुंडा व सालपातड़ा गांव की विधवा महिला रुक्मणी सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लकड़ी की तख्ती, दीवार पर खून से लथपथ जितेन मुंडा के हाथ का निशान व खून से सना मच्छरदानी भी बरामद किया है।इस घटना की घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू व थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवाड़ ने रबिन मुंडा हत्याकांड का खुलासा किया।

मृतक़ का था अवैध सम्बन्ध

घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि रबिन मुंडा का शालपातड़ा गांव की विधवा महिला रुक्मणी सिंह 40 वर्ष के साथ अवैध संबंध था। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी हैं। चार वर्ष पूर्व रबिन का विवाह हुआ था। उसके बाद रोबिन का रुक्मणी के घर आना-जाना कम हो गया था। इस दौरान रुक्मणी सिंह ने शालपातड़ा गांव के जितेन मुंडा (30) के साथ अवैध संबंध बना लिया था। जानकारी के अनुसार,बीते बुधवार की रात रबिन मुंडा नशे में धुत था। इस दौरान वह रुक्मणी सिंह के घर की और गया। रुक्मणी सिंह के घर के सामने जितेन मुंडा को बैठा देख वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इस दौरान जितेन मुंडा व रबिन मुंडा के बीच बहस भी हुई। इस बीच रोबिन ने जितेन का गला दबाने की कोशिश की तो जितेन ने लकड़ी की तख्ती से उसके सिर पर वार कर दिया। उसके बाद जितेन ने रोबिन के गले में रस्सी का फंदा डाला और ईंट से रबिन का सिर कुचल दिया। फिर जितेन ने रुक्मणी सिंह के साथ मिलकर रबिन मुंडा के शव को झाड़ी में ठिकाना लगा दिया। पुलिस ने बताया कि खून से लथपथ जितेन के हाथ की छाप रुक्मणी के घर की दीवार पर मिली। इसके अलावा रुक्मणी के घर में खून से सना मच्छरदानी भी बरामद किया गया।