मामी बन गई भांजे की दुल्हनियां:भांजे पर फिदा हुई मामी,दोनों ने शादी रचाई,शादी का सबूत सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया

झारखण्ड न्यूज,राँची।

जमुई।अब प्यार एक हवस का भूख बन गई है।और ये भूख रिश्ते नाते सब भूल गया है।प्यार इतना अंधा होता है और प्यार में लोग इतना गिर जाते हैं कि रिश्ते को भी भूल जाते हैं।ऐसा ही एक मामला बिहार के जमुई में आया है।जहां प्यार में दो लोग रिश्ते को भूल गए।दोनों को न तो समाज की फिक्र हुई और न ही रिश्ते की।ना ही आगे भविष्य की चिंता की है।बताया गया कि मामी भांजे पर फिदा हुई और उससे शादी कर ली।भांजे और मामी की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में भांजा चंदन कुमार अपनी खुद की मामी को सिंदूर लगा रहा है।वीडियो में यह भी दिख रहा है कि सिंदूर पड़ने के बाद मामी भांजे का पैर छूकर पत्नी होने के नाते आशीर्वाद भी मांग रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जमुई जिले के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला 22 वर्षीय चंदन कुमार का प्रेम प्रसंग लखीसराय के मननपुर के रहने वाले उसकी मामी के साथ बीते कई वर्षों से था जानकारी यह भी है कि चंदन मुंबई में ऑटो चलाता है और उसके मामा भी वहीं रहते थे।इसी दौरान दोनों का प्रेम हो गया हुआ। चर्चा यह भी है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए।

इधर वायरल हो रहे इस वीडियो में गिद्धौर के रतनपुर गांव के साव टोला के रहने वाले मंगर साव का बेटा 23 वर्षीय चंदन है।बताया जा रहा है को चंदन के मामा-मामी मुंबई में रहते हैं और चंदन भी वहीं उनके साथ रहकर ऑटो चलाता है वहीं से इन दोनों का प्रेम बढ़ा। लॉकडाउन में सभी अपने घर आए थे। बीते कुछ दिन पहले लखीसराय के मननपुर गांव में अपने घर में मामा ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।जिसके बाद काफी हो हल्ला हुआ था।अंत में मामी और भांजे ने शादी कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।बताया यह भी जा रहा है कि चंदन अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह लखीसराय जा रहा है।लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसने मुंबई जाने का टिकट बनवाया था दोनों शादी करने के बाद मुंबई चले गए।इस मामी और भांजे की शादी की चर्चाएं जोरो से चल रही है।कोई मामी को तो कोई भांजे को दोषी ठहरा रहे हैं।बरहाल भांजा मामी संग मस्त है।