दुमका:गांव के सुनसान इलाके में महिला पुरुष बातचीत कर रहे थे,कथित विवाहित प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पोल से बांधा,पुलिस ने कराया मुक्त,तीन गिरफ्तार

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध सम्बन्ध के संदेह के आधार पर महिला और पुरुष को बिजली के पोल से बांध दिया।जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मुफस्सिल थाना की पुलिस गांव पहुंची और दोनों को बंधन मुक्त कराने का प्रयास किया।लेकिन ग्रामीण अपने स्तर से फैसला करने की बात पर डटे रहे इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दोनों को बंधन मुक्त कराया और दोनों को थाना ले आई।

मिली जानकारी के अनुसार,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाहर सुनसान इलाके में गांव वालों ने देखा कि एक महिला जिसका उस गांव में मायके है।वह गांव के ही एक पुरूष से काफी नजदीक होकर बातचीत कर रही थी।कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी गयी, काफी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और दोनों को बिजली के पोल से रस्सी से बांध दिया।बताया जाता है कि पुरूष दो बच्चे का पिता है और महिला की शादी दूसरे गांव में हुई है वो चार बच्चों की माँ है।गांव वालों ने उन दोनों पर एकांत में गलत हरकत करने का आरोप लगाया।

इधर पुलिस ने बताया कि गांव में एक महिला और पुरुष को पोल से बांधकर रखा गया है पुलिस फौरन गांव में पहुंची और पहले दोनों को छुड़ाया। इधर ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि यह हमारे गांव का मामला है, हमलोग पंचायती कर इसे सुलझा लेंगे।पुलिस ने उन लोगों को थोड़ा सा वक्त दिया लेकिन मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा था तो पुलिस ने पोल से बंधे स्त्री पुरुष को थाना लेकर आ गयी।वहीं महिला थाना पहुंचते ही हरकत में आ गयी। जिस पुरुष के साथ उसे बांधा गया था, उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया और उन्हें बांधने के आरोप में दो नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

महिला ने बताया कि उसके घर में शौचालय नहीं रहने के कारण वो बाहर गयी थी,जहां आरोपी ने गलत नीयत से छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग वहां पहुंचे जरूर पर दोनों को पोल से बांध दिया। वहीं आरोपी ने कहा कि वह काम से जा रहा था तो रास्ते में महिला से भेंट हो गयी। वो उससे बात कर रहा था कि लोगों ने गलत समझकर दोनों को बंधक बना लिया।

पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि महिला ने पुरूष पर छेड़खानी का और गांव वालों पर बांधकर रखने और मारपीट का आरोप लगाया है।इसमें आरोपी पुरूष और दो अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना के जो भी दोषी हैं उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।