प्रेमिका के साथ पहले शारीरिक सम्बंध बनाया फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या,शव को कंधे पर रख दो किमी दूर जंगल में फेंका….

राँची।जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के कानकट्टा पांडु टुंगरी जंगल में 27 अप्रैल को मिली अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त शनिवार को हो गई है। युवती की पहचान खलारी थाना क्षेत्र के राय बस्ती निवासी के रूप में की गई है। हत्या मृतका के प्रेमी सिरकाटोली सताकी निवासी पशुपति महतो ने की।इधर, अनगड़ा थाना की पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद किया गया। बताया जाता है कि प्रेमी युगल बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर काम करते थे और लिव इन रिलेशन में थे। आरोपी पशुपति मशीन आपरेटर का काम करता है, जबकि युवती सिलाई सेंटर में काम करती थी। बेंगलुरु में ही पशुपति ने अपने घर में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक,पिछले एक पखवारे से प्रेमिका अपने प्रेमी का घर ढूंढ रही थी। बेंगलुरु में रहने के दौरान दोनों लिन-इन रिलेशन में तो जरूर थे, लेकिन पशुपति ने अपना पता तमाड़-बुंडू बताया था।सरहुल के समय पशुपति बेंगलुरु से गांव पहुंचा और अपनी शादी अन्यत्र करने की तैयारी करने लगा। इसकी सूचना युवती को मिल गई। वह पशुपति के खोज में राँची पहुंची और अपने प्रेमी को खोजने लगी।

बताया जाता है कि प्रेमी के गलत पता की जानकारी होने के कारण वह पशुपति को नहीं ढूंढ पाई। इसके बाद वह फिर से अपने प्रेमी का पता की जानकारी लेने बेंगलुरु पहुंची और पशुपति के कार्यस्थल से पता लेकर 26 अप्रैल की रात 10 बजे के आसपास सताकी गांव पहुंची। यहां उसने पशुपति महतो की दूसरी शादी किए जाने का विरोध किया और शादी करने के लिए दबाव डालने लगी।

26 अप्रैल को युवती प्रेमी के घर सताकी पहुंचकर शादी का दबाब बनाने लगी। इस बात से नाराज होकर पशुपति ने टांगी से प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने से पूर्व पशुपति महतो ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया। रात में ही युवती के शव को एक बोरे में बंद कर घर से दो किमी दूर कानकट्टा पांडु टुंगरी जंगल में फेंक दिया। आरोपी शव को कंधे पर लादकर ले गया।

मृतका के हाथ में लिखे ‘मां’ शब्द से हुई पहचान

मृतका के बाएं हाथ में अंग्रेजी में लिखा ‘मां’ शब्द से ही उसकी शिनाख्त हो पाई। मामला वायरल होते ही मृतका के भाई ने अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार से संपर्क किया। भाई ने थानेदार से पूछा कि माँ शब्द के बाद अगर दो डॉट है, तो मेरी बहन है।

पुष्टि होने के बाद वह शुक्रवार की दोपहर में अपनी एक अन्य बहन के साथ अनगड़ा थाना पहुंचा। शव की शिनाख्त की। शव की पहचान होते ही अनगड़ा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टेकनिकल सेल के सहारे आरोपी को पकड़ लिया गया।

error: Content is protected !!