राँची के आर्मी कैंप में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज..

राँची। राजधानी राँची के खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित आर्मी कैंप में सेना के जवान ने खुद को गोली मार ली है।गोली लगने की वजह से जवान को गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.।जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 44 रेजीमेंट के जवान जिग्नेश ने आर्मी कैंट में ही खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद आनन-फानन में आर्मी के दूसरे अफसर और जवान मौके पर पहुंचे और जल्दी-जल्दी घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया।मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान तमिलनाडु का रहने वाला है उसने खुद को गोली क्यों मारी इसकी पड़ताल आर्मी के द्वारा की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्मी जवान जिग्नेश हर दिन की तरह ड्यूटी पर तैनात था।वह आर्मी स्कूल वाहन में बैठा था।अचानक उसने अपने इंसास राइफल को कॉक कर उसे इंसास के नाल को अपने ठुड्डी के नीचे रखा और ट्रिगर दबा दिया। इंसास से चली गोली उसके ठुड्डी को छेदते हुए बाहर निकल गई।गोली की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात जवान दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खून से लथपथ जिग्नेश जमीन पर गिरा पड़ा है. घायल जिग्नेश को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल जवान जिग्नेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है डॉक्टरों की टीम के द्वारा उसका ऑपरेशन कर दिया गया है, लेकिन गोली ने काफी गहरा जख्म दिया है, जिसकी वजह से जवान की स्थिति बेहद गंभीर है।