लोहरदगा:पुलिस ने 50 किलो विस्फोटक के साथ दो लोगों को किया गिरफ़्तार,मामले की छानबीन जारी है

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की है। साथ ही दो लोगो को भी विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की है। जिसमे 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पास पहुचाई जाने वाली थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनो अपराधियों से पूछताछ कर रही है।पुलिस के तरफ से पूछताछ पूरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के जानकारी दी जायेगी। फिलहाल पुलिस इसपर जांच कर रही है।गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू मुंडा और हरी प्रकाश बताया जा रहा है।