चाईबासा:घर से उठाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी,आशंका जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है

चाईबासा/गोईलकेरा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड के कदमडीहा पंचायत के गितिलपी गांव निवासी देवेन्द्र सुरीन के 28 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह सुरीन की अपराधियों ने मंगलवार की रात लगभग 10 बजे गोली मार कर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि अपराधी प्रेम सुरीन को उसके घर से उठा कर ढाई सौ मीटर दूर गोईलकेरा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर ले गए। वहां गोली मार कर हत्या कर दी। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। आशंका है कि हत्या में नक्सलियों का ही हाथ है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को प्रेम सुरीन अपने लडके का जन्मदिन मनाने गांव आया था। रात के करीब 9 बजे हथियार लैस चार से पांच लोग घर में प्रवेश कर गए। घर में मौजूद सभी महिलाओं को एक कमरे मे बंद कर दिया।और अपराधी प्रेम सुरीन समेत पांच लोगों को लेकर घर के बाहर निकल गए। प्रेम सुरीन को छोड़ कर अन्य व्यक्तियों को रस्सी से बांध दिया। वही प्रेम सुरीन को घर से ढाई सौ मीटर दूर गोईलकेरा-चाईबासा मुख्य सडक़ पर ले जाकर गोली मार दी।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रेम सुरीन गोईलकेरा से कुईडा होते हुए चाईबासा जाने वाली बस में क्लीनर का करता था।घटना गोईलकेरा थाना से घटनास्थल की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है।इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची है।आगे की कार्रवाई जारी है।