Jharkhand:देवघर पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया,1 कार,28 मोबाइल समेत कई समान बरामद.

देवघर।जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।इस मामले में पुलिस को आज फिर सफलता मिली।पुलिस ने साइबर अपराधियो के गैंग से जुड़े 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी मारगोमुण्डा, खागा और दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र से की गयी है।इन साइबर अपराधियों के पास से 28 मोबाइल, 40 सिम कार्ड, 8 पासबुक और एक ऑल्टो कार बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में कृष्णा मंडल, अर्जुन मंडल, करण मंडल, अरुण मंडल, गुड्डू मंडल, कयूम अंसारी, सईम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, शफीक अंसारी और रफीक अंसारी के नाम शामिल हैं। सभी की उम्र 19 से 30 साल के अंदर है।एसपी ने कहा कि एक महिला के साथ हुई 60 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में दुमका से चार साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है। इस कांड में गिरफ्तार कृष्णा मंडल साइबर अपराध के एक मामले में पहले भी महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था।सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं. वे फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं। लोगों को एटीएम बंद होने की जानकारी देकर सूचना जमा करते हैं।केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते हैं।इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था।ये वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी करते थे।