Lockdown part 2:लॉकडाउन में पांच बाल बन्दी रात में फरार,सुरक्षा कर्मी को सुबह पता चला..!

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला में सिलम स्थित बाल सुधार गृह से रविवार की रात में लॉकडाउन का फायदा उठाकर फरार हुए पांच बाल बंदी का कोई सुराग नहीं मिला है। बता दे की सभी पांचों बाल बंदी मच्छरदानी का रस्सी बनाकर उसके सहारे दीवार फांद कर भाग गए.इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड बाल बंदियों की गिनती के लिए पहुंचा।

मच्छरदानी से बनाए गए रस्सी के सहारे सभी भागे

सोमवार की सुबह तब हुई जब बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड बाल बंदियों की गिनती के लिए पहुंचा.एक वार्ड का ताला टूटा हुआ पाया.जब घटना की छानबीन की गई तो बाल सुधार गृह के दक्षिणी पश्चिमी कोना पर मच्छरदानी से बनाया गया रस्सी नजर आया.बताया जा रहा है कि उसी रस्सी से बाल बंदी भागने में कामयाब रहे हैं.उसके बाद विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई.दीवार फांद कर भागने वालों में घाघरा थाना कांड संख्या 119/2017, घाघरा थाना कांड संख्या 60/2019 का अभियुक्त, सिसई कांड संख्या 77/2019 का अभियुक्त, गुरदारी थाना कांड संख्या 8/2018 का अभियुक्त तथा सिसई थाना कांड संख्या 35/2018 का अभियुक्त शामिल हैं

फरार बाल बंदी नहीं मिला कोई सुराग:-

गुमला जिले के सिलम स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए पांच बाल बंदी का खबर लिखे जाने तक कोई भी सुराग नहीं मिला है. पुलिस सभी बाल बंदियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.