लक्ष्मी को रिम्स के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी:जमशेदपुर पुलिस लावारिश महिला की चलती सांस से ठीक होने की उम्मीद लेकर रिम्स पहुँचा दिया,चाकू लगी महिला की आँत बाहर निकल गई थी

राँची।झारखण्ड के जमशेदपुर से एक चाकू लगी लावारिस महिला को राँची रिम्स में भर्ती करायी गई थी।बताया गया कि एमजीएम जमशेदपुर से पुलिस ने बुधवार को रिम्स में छोड़ा था। महिला की स्थिति बहुत दयनीय थी।इधर रिम्स में भर्ती होने के बाद महिला का रिम्स के डॉक्टरों के द्वारा तत्काल ऑपरेशन कर जान बचाई गई। ऑपरेशन सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ निशिथ एक्का ने किया।

रिम्स के डॉ निशिथ ने बताया कि महिला जब पहुंची तो बीपी डाउन था, महिला का अमाशय फटा हुआ था और आंत बाहर निकल गई थी। सिर और गले में भी चोट थी, जिसके बाद हमने तुरंत ऑपरेशन की प्लानिंग की। महिला का जब ऑपरेशन किया गया,तब हमें उनका नाम-पता कुछ नहीं मालूम था। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को महिला खतरे से बाहर आ गई तो उनके परिवार वाले पहुंचे हैं।

महिला का नाम लक्ष्मी साव बताया गया है, वो सरायकेला-खरसावां की रहने वाली है। महिला मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला की बिंद की रहने वाली है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ निशिथ के अलावा डॉ विक्रम, डॉ नेहा, डॉ शोभा, डॉ अनूप, डॉ रामाकृष्ण और डॉ आदित्य सहित अन्य शामिल थे।