पूर्वी सिंहभूम की काजल यादव बनी झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

राँची।झारखण्ड बाल संरक्षण आयोग को अरसे बाद अध्यक्ष मिल गया है।इसके साथ ही सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गयी है।इस सम्बंध राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।जारी नोटिफिकेश के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम की रहने वाली काजल यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विकास दोदराजका, उज्जवल प्रकाश तिवारी, सुनिल कुमार वर्मा, रूची, मिन्हाजुल हक, आभा वीरेंद्र अकिंचन को सदस्य बनाया गया है।इस पर सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति लेने के बाद समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।