#jharkhand:भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

राँची।बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर आज भाजपा प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महामंत्री आदित्य साहू एवं प्रदीप वर्मा राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य की स्थिति पर चर्चा भी की। भाजपा ने राज्यपाल के द्वारा मांग किया कि बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष अविलंब बनवाया जाए। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल बाहर आकर पत्रकारों से वार्ता किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि साजिश के तहत झारखण्ड सरकार बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित नहीं कर रही है। भाजपा इसको लेकर सड़क से सदन तक अब आंदोलन करेगी। भाजपा मांग करती है कि अविलंब बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जाए।