Justice NV Ramana होंगे देश के 48वें चीफ जस्टिस, 24 अप्रैल से संभालेंगे पद

नई दिल्ली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश का नया चीफ जस्टिस के नाम पर मोहर लगा दी है। Justice NV Ramana देश के 48th चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनेंगे। 24 अप्रैल से Justice NV Ramana टेके ओवर करेंगे। देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। CJI शरद बोबडे ने ही Justice NV Ramana को रेकोमेनड किया था।

Justice NV Ramana का कार्यकाल 2022 होगा

आपको बता दें कि 45 साल से ज्यादा के न्यायिक अनुभव ( judicial experience) रखने वाले और संवैधानिक मामलों के जानकार एनवी रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का होगा।आपको बता दें कि एनवी रमन्ना 27 जून 2000 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट (Andhra Pradesh High Court ) के स्थायी जज के रूप में नियुक्त किए गए थे. इसके बाद उन्होंने 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया था।

आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh ) के रहने वाले एन.वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे. फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे. 63 वर्षीय नुथालपति वेंकट रमना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी.

इन मामलों के हैं जानकार

उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी. उन्होंने संवैधानिक, आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है. करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।