JSSC पेपर लीक मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार

राँची। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता पटीसा 2021 जो दिनांक 03.07. 2021 को आयोजित की गई थी में, पेपर लीक को लेकर नामकुम थाना में काण्ड संख्या 227/22 अंकित किया गया है। काण्ड का उद्भेदन होने के पश्चात इस काण्ड में रंजीत को गिरफ्तार कर पूर्व में ही न्यायिक हिरासत में भेजा आ चुका है।

नामकुम थाना में मुख्यालय डीएसपी 1 नीरज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड में शामिल दीपक कुमार पिता सुभाष चन्द्र सिंह ग्राम – बराह थाना पुनपुन को तारापुर, मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है। ये स्वीकार किए हैं कि परीक्षा के दिन दिनांक 03.07.2022 को ये अपने बॉस दीपक श्रीवास्तव एवं सुबोध कुमार नीतु के साथ रात्री में राँची आए थे तथा मारवाडी कॉलेज के पास परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध उपलब्ध कराए थे। इनके द्वारा गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई है, तथा पेपर लीक करने का तरीका भी बताया गया पैसे का लेन-देन के बारे में भी है। -बताया गया है। गिरोह का सरगना नालंदा और पटना के हैं जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसमें प्रमुख भूमिका पु अ नि अनिमेष कुमार और रवि केशरी का है।