Jharkhand:बाइक से पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था,पति-पत्नी की दर्दनाक मौत,ट्रक ने दोनों के सिर पर चक्का चढ़ा दिया.

कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर पुल के समीप एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में दोनों का सिर बुरी तरह कुचल गया। मिली जानकारी के अनुसार डोमचांच के दो दुरोडीह निवासी विनोद यादव (45) व किरण देवी (35) बाइक संख्या जेएच 9बी 3659 पर सवार होकर डोमचांच से डुमरी (गिरिडीह) जा रहे थे।डुमरी में मृतका किरण देवी का मायका है। विनोद यादव अपनी पत्नी किरण देवी को मायके छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात 12 चक्का वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों का सर बुरी तरह कुचल गया है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।वहीं घटना से स्थानीय लोगों ने कुछ देर सड़क जाम कर दिया।पुलिस के समझाने के बाद सड़क जाम हटा दिया।